डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कुलपति भ्रष्टाचार में लिप्त राधा कृष्ण प्रसाद(नियंत्रक) का आइसा ने फूंका पुतला।

  समस्तीपुर -: डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त राधा कृष्ण प्रसाद(नियंत्रक) का आइसा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के दक्षिणी हरपुर चौक पर पुतला फूंका । आइसा कार्यकर्ता विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार खोलने, विभिन्न कृषि विज्ञान केन्द्र में प्रोग्राम असिस्टेंट(कंप्यूटर) के पद पर हुई भर्ती के बाद अपने पूर्व के कार्यस्थल पर पदाधिकारी व सहकर्मी के पुत्र व पुत्रवधू को विश्वविद्यालय में जूनियर इंजीनियर बनाने की जांच, विश्वविद्यालय में एक सौ से अधिक पदों पर की गई स्किल सर्पोटिंग स्टाफ की बहाली की जांच, विश्वविद्यालय द्वारा एलडीसी व जूनियर अकाउंटेंट क्लर्क का जारी किए गए शॉर्टलिस्ट में सुधार करने आदि की मांग कर रहे थे। 

 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ खूब नारे लगाए। पुतला फूंकने के बाद आइसा कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार ने की। संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि नियंत्रक भ्रष्टाचार में कुलपति की मदद करते हैं इसलिए कुलपति ने इनकी बेटी को विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर बना दिया।

अब नियंत्रक रिटायर होने वाले हैं तो चूंकि ये कुलपति को अभी तक भ्रष्टाचार करने में मदद कर रहे थे इसीलिए इन्हें एक और इनाम देने जा रहें हैं कि इनको अगले छह महीने का सेवा विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। जबकि इनसे वरिष्ठ अधिकारी विश्वविद्यालय में उपलब्ध हैं। लेकिन उनको पहले ही योजनाबद्ध तरीके से ढ़ोली कार्यालय स्थानांतरित किया जा चुका है। नियंत्रक पर कई जगहों का सहायक नियंत्रक का भी प्रभार रहा है। जबकि नियंत्रक होते हुए सहायक नियंत्रक का कार्यभार इनके पास नहीं होना चाहिए।

   संवाददता:-   अमरदीप नारायण प्रसाद

Related Articles

Back to top button