भारतीय नाई समाज की बैठक आयोजित
भारतीय नाई समाज की बैठक आयोजित
जे टी न्यूज

खगड़िया: भारतीय नाई समाज की बैठक आनंद भवन स्टेशन रोड ,कटिहार में आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेश कुमार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार अति पिछड़ा आयोग सदस्य तारकेश्वर ठाकुर ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर ,प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ,प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार ,जिला अध्यक्ष प्रोफेसर पवन कुमार ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, सतीश ठाकुर द्वारा संयुक्त रुप से पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया ।

वही जिला कमिटी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो पवन ठाकुर को पूर्णिया प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभारी बनाते हुए प्रमण्डलीय अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही जिला संरक्षक सतीश ठाकुर, प्रवेक्षक राजेंद्र ठाकुर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, उपाध्यक्ष निर्भय कुमार ठाकुर, सचिव खगेश ठाकुर, उप सचिव शंभू ठाकुर, सुशील ठाकुर, कोषाध्यक्ष नितेश ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रवक्ता श्यामनंदन शर्मा, मीडिया प्रभारी करण ठाकुर, सूचना मंत्री महेंद्र ठाकुर, सह सूचना मंत्री संतोष कुमार को बनाया गया।
वही युवा कमिटी के लिए युवा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर का चयन किया गया।

मौके पर नंदकिशोर चंद्रवंशी, गोपाल ठाकुर, फुदो ठाकुर, सुबोध ठाकुर, प्रभात ठाकुर, दिनेश ठाकुर, मुनेश्वर ठाकुर, पोतन ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, मनोज ठाकुर, विद्यानंद ठाकुर, विजय ठाकुर, लाला ठाकुर सहित सेकड़ों नाई परिवार उपस्थित थे।


