भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम के द्वारा प्रखण्ड मुख्यालय नरपतगंज पर धरना प्रदर्शन
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम के द्वारा
प्रखण्ड मुख्यालय नरपतगंज पर धरना प्रदर्शन
जे टी न्यूज

अररिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम अंचल कमिटी नरपतगंज के द्वारा विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रखण्ड मुख्यालय नरपतगंज पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग पत्र प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और अंचल पदाधिकारी नरपतगंज को संयुक्त रुप से सौंपा गया। माग ।मुख्य मांग भुमिहीन लोगों को वास हेतु जमीन उपलब्ध कराइ जाय। जमीन पर से बेदख़ल पर्चाधारी को जमीन पर दखल दिलाने के लिए कार्यवाही की जाय। मनरेगा, जल नल योजना को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाय।

सरकारी स्कूल में पठन पाठन और मध्यान भोजन की वयवस्था ठीक किया जाय। स्थानीय सरकारी अस्पताल में वयवस्था ठीक किया जाय आदि मांग प्रमुख था। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाग लेने वाले साथी उदय चंद यादव, विजय कुमार शर्म, मो समीम, रंजू देवी , उदरानंद झा नुरुलला जी, प्रमोद सिंह बिनदेशवरी यादव, गोपाल अग्रवाल, कैली देवी, प्रमिला देवी, सुनिता देवी सैकड़ों साथीयों के साथ पार्टी के अररिया जिला सचिव राम विनय राय भी उपस्थित हुए।

