ट्रक चालक हत्या कांड मामले में पुलिस ने गुथी सुलझा तीन लोगों को किया गिरफ्तार

ट्रक चालक हत्या कांड मामले में पुलिस ने गुथी सुलझा तीन लोगों को किया गिरफ्तार

जे टी न्यूज
शिवसागर (रोहतास) शिवसागर थाना परिसर में एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर तीन महीने पहले 18 मार्च को टोल प्लाजा पर ट्रक चालक की मिली लाश और उसके हत्या की साजिसो का खुलासा किया।दोपहर बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस मे संतोष कुमार ने बताया की 18 मार्च को थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोल प्लाजा के पास कोयले की एक खाली ट्रक से चालक की लाश बरामद किया गया था।जिसको लेकर स्थानीय पुलिस अपराध के कई एंग्लो से अनुसंधान मे लगी थी। रोहतास पुलिस के द्वारा गठित टीम को इस कांड मे तीन महीने बाद सफलता मिली। उन्होंने कहा की थोड़ा समय तो लगा लेकिन इसकी सारी कड़ी को पुलिस द्वारा परत दर परत खोल दिया गया। उन्होंने बताया की इस कांड के बाद उनके पास प्राथमिकी क्लू बहुत कम थे।एक तो मालिक का नंबर और दूसरा सीसीटीवी के कुछ साक्ष्य। लेकिन स्थानीय पुलिस झारखंड, बनारस से लेकर कई जगहों पर इस कांड की जांच में जुटी थी। उन्होंने बताया की तकनीकी आधार इस केस के लिए काफी मददगार हुई। उन्होंने कहा की पहले दिन से ही अनलोगो का जांच हत्या को लेकर था। इस बीच स्थानीय पुलिस टीम धनबाद, डोभी, मदनपुर और सासाराम टोल प्लाजा के सीसीटीवी के साथ और पुख्ता साक्ष्य पर काम करती रही।कई फोन नंबर को सर्विलांस पर लिया गया। तमाम तहकीकात के बाद जब पुख्ता सबूत हाथ लगी तब आगे की कार्यवाही की गई। इस अनुसंधान के बाद साबित हो गया की ट्रक चालक की हत्या कोयला माफियाओं के संलिप्ता मे हुई। जो चालक के नजदीकी लोगो को संपर्क में लेकर अंजाम दिया गया। कोयला माफियो द्वारा पहले चालक को खाने ने नशा मिलाकर बेहोस किया गया।

उसके बाद कोयला उतारा गया। जब चालक को डेहरी में होश आया तो पहचान छुपाने के चक्कर में उसकी हत्या कर दी गई। हत्या प्री प्लान था इसलिए अपराधियों ने ट्रक समेत शव को टोल प्लाजा के पास ठिकाने लगा दिया। उन्होंने कहा की इस अनुसंधान में लगे सभी सदस्यों का अहम रोल रहा।खासकर थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बड़ी गंभीरता पूर्वक और समझदारी से कार्य किया। जो बधाई के पात्र है। इस कांड मे धनबाद के भूली सेक्टर 4 से दो अपराधी अयुब खान और अहमद खान दोनो के पिता स्वर्गीय इरशाद खान को भूली से गिरफ्तार किया गया। वही एक अपराधी पंकज सिंह पिता विक्रमादित्य सिंह को भी भूली से गिरफ्तार किया गया। इनके साथ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। बताते चले की मृतक अनूरूध कुमार उम्र 30 वर्ष ग्राम कोवाकोल जिला नवादा का रहने वाला था। यह 17 मार्च को धनबाद से महेंद्र सिंह के ट्रक से कोयला लेकर बिहार, उत्तरप्रदेश के रास्ते नेपाल जा रहा था।

Related Articles

Back to top button