दुग्ध उत्पादक किसान के आश्रित को मिला 01 लाख रुपये का चेक

दुग्ध उत्पादक किसान के आश्रित को मिला 01 लाख रुपये का चेक
जे टी न्यूज

समस्तीपुर: समस्तीपुर प्रखंड के बेझाडीह पंचायत में दुग्ध उत्पादक किसान गोष्टी आयोजित की गयी l मौके पर बेझाडीह दुग्ध उत्पादक सदस्य स्वर्गीय विजय कुमार राय की पत्नी रीना देवी को मिथिला दुग्ध संघ , समस्तीपुर के प्रबंधक भागवत दयाल यादव एवं समिति के अध्यक्ष सह जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय के द्वारा संयुक्त रूप से 1,00000 रुपये (01 लाख रुपये) का चेक किसान कल्याण कॉपर्स फंड से सुधा डेयरी समस्तीपुर के द्वारा प्रदान किया गया l इसके साथ ही सभी सदस्यों के बीच प्रोत्साहन राशि 04 रुपये प्रति लीटर की दर से कुल 1,32,000 रुपये वितरित किया गया l

समारोह को सम्बोधित करते हुए समस्तीपुर केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि दूध के उत्पादन से ग्रामीण पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। वहीं इससे जुड़ कर गांव की महिलाएं भी आत्म निर्भर बन रही है। कार्यक्रम का संचालन सुधा डेयरी के पथ प्रभारी परमानन्द राय ने किया l इस अवसर पर स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर , समिति की पर्यवेक्षिका विभा कुमारी , सचिव राजेश कुमार राय, जानकी देवी , समाजसेवी मोo परवेज आलम , रवि आनंद , ओमप्रकाश राय, नवीन महतो आदि मौजूद थे l

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button