नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी इंडिया में ग्लोबल निवेश को आकर्षित करेगी

नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी इंडिया में ग्लोबल निवेश को आकर्षित करेगी
जे टी न्यूज

नई दिल्ली: दुनिया नेशनल लॉजिस्टिक्स डे के रूप में 28 जुन को मनाती है।यह दिन हमारी राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों अर्थव्यवस्थाओं में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के महत्व और भूमिका को पहचानने और उसकी सराहना करने के लिए समर्पित है।राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति भारत में वैश्विक निवेश को आकर्षित करेगी।भारत में नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी (एनएलपी) की घोषणा 17 सितंबर 2022 को पीएम मोदी द्वारा की गई थी। नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी की घोषणा के बाद यह पहला लॉजिस्टिक्स डे है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और तेजी से तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है।
नेशनल लॉजिस्टिक्स डे के अवसर पर ऐश लॉजिस्टिक्स एंड ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अभिषेक जोशी ने कहा-हम नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी का स्वागत करते हैं और लॉजिस्टिक्स उद्योग के प्रति सरकार का समग्र दृष्टिकोण से इस क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला के महत्व को समझने के लिए हम सरकार की सराहना करते हैं। एनएलपी के कार्यान्वयन से हम वैश्वीकरण के युग में चीन और अमेरिका के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।यह नीति प्राथमिक और माध्यमिक दोनों क्षेत्रों में भारतीय अर्थव्यवस्था को सीधे बढ़ावा देगी। यह नीति सड़क,रेल,जलमार्ग हवाईअड्डे,लॉजिस्टिक्स हब जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार लाएगी। ऐश लॉजिस्टिक्स भारत के सबसे बड़े सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेवाएं देने वाली कंपनियों में से एक है। पूरे भारत में 70 से अधिक कार्यालय 1200 से अधिक उपयोगी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सेवा प्रदान करते हैं। भारत में आटोमोटिव,फार्मास्यूटिकल्स, निर्माण,स्टील,रसायन,इलेक्ट्रॉनिक्स,एफएमसीजी कागज इन क्षेत्रों के लिए ऐश लॉजिस्टिक्स इन-प्लांट वेयरहाउसिंग ,इंपोर्ट- एक्सपोर्ट,ट्रांसपोर्टेशन इत्यादि की बेहतर सेवाएं उपलब्ध करती है। अभिषेक ने कहा,’हम विभिन्न सुझाव देने के लिए भारत सरकार के साथ नीति-निर्माण का हिस्सा बनना चाहेंगे’।

Related Articles

Back to top button