बेगूसराय जिला समाहर्ता के समक्ष आयोजित किसानो के विशाल धरना


जे टी न्यूज़

पटना: दिल्ली में विश्व का अजूबा किसान आंदोलन की दूसरी वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा एवं ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आज देशव्यापी किसान आंदोलन के अवशर पर बेगूसराय जिला समाहर्ता के समक्ष आयोजित किसानो के विशाल धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव साथी अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि आज बेगूसराय के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रही है। गत वर्ष बेगूसराय को धान अधिप्राप्ति में 30000 एम टी का लक्ष्य मिला था। मगर बेगूसराय का लक्ष्य घटाकर 12900 एम टी कर दिया गया और खगरिया का गत वर्ष लक्ष्य 25000 एम टी था। उसे बढ़ाकर 42790 एम टी कर दिया। चूंकि दोनों जगह एक ही भ्रष्ट अफसर है, बेगूसराय में उसे धांधली करने में उसे कठिनाई होगी। खगरिया में कोई देखने वाला नहीं है। इसीलिए वहां नाक डूबा कर लूटने के लिए उन्होंने ऐसा करवाया है। बेगूसराय के किसान उसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए बेगूसराय के भ्रष्ट डीसीओ को बर्खास्त किया जाए। खाद की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। बेगूसराय डी ए ओ उसे रोकने में असफल है। आवारा पशुओं की आवारागर्दी से बेगूसराय का खेती चौपट है। इसलिए आज किसानों के बीच में काफी आक्रोश है। केंद्र सरकार ने किसानों से जो वादा किया था। उस वादाखिलाफी के खिलाफ पुनः किसान आज लड़ाई के मैदान में उतरने को मजबूर है। बेगूसराय से लेकर पूरे देश में आंदोलनों की तांता लगा देंगे, यदि हमारी मांगे नहीं पूरी हुई। इस अवसर पर किसानों को बेगूसराय कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह, सहायक जिला सचिव दिनेश सिंह,राम पुकार विद्यार्थी,धर्मेंद्र कुमार सिंह,अनिल अंजान, आनंद कुमार सिंह, अशोक राय, राम नरेश महतो आदि ने धरना को संबोधित किया। सर्वप्रथम 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर किसान नेता चंद्र भूषण से ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। उनके साथ सभी किसानों एवं पैक्स अध्यक्षों ने खड़ा होकर उसका पुनर पाठ किया, साथ ही संविधान की हिफाजत का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार गणेश शंकर सिंह ने की। मंच संचालन दिनेश सिंह ने किया। महासचिव अशोक प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिला समाहर्ता से मिलकर स्मार पत्र सौंपा और अपनी मांगों को पूरा करने अपील की।प्रतिनिधिमंडल मे अरविंद सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, कुमार गणेश शंकर सिंह, अर्जुन कुमार, दिनेश सिंह, सुबोध कुमार, रामनरेश महतो।
हमारी मांगें
(1) बेगूसराय में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 35000 एम टी बढाकर सभी किसानों से धान खरीदा जाए।
(2) धान अधिप्राप्ति में पदाधिकारियों एवं मिलर के द्वारा पैक्सों का शोषण दोहन बंद किया जाए। (3)बेगूसराय के भ्रष्ट डीसीओ सह एम डी कोऑपरेटिव बैंक बेगूसराय को बर्खास्त करो।
(4) खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाया जाए। (5)आवारा पशुओं की आवारागर्दी पर रोक लगाई जाए तथा बर्बाद फसलों का मुआवजा दिया जाए।
(6) सभी फसलों का फसल बीमा योजना पुनः बिहार में चालू करो।
(7) सभी कृषि पैदावार का लागत का डेढ़ गुना कीमत का कानूनी गारंटी दो।
(8) किसानों का सभी कर्जा माफ करो।
(9) 60 साल की उम्र से सभी पुरुष एवं महिला किसानों को ₹10000 मासिक पेंशन दो।
(10) दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद किसानों के परिवार को मुआवजा तथा सिंघु बॉर्डर पर शहीद स्मारक का निर्माण करो।
(11) लखीमपुर खीरी कांड के साजिशकर्ता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर जेल में बंद करो।
(12) लखीमपुर में जेल में बंद निर्दोष किसानों को जल्द रिहा करो।
(13) बिजली बिल विधेयक 2022 को वापस लो।

Related Articles

Back to top button