अज्ञात चोरों के द्वारा नल जल योजना का टोटी खोल लेने से ग्रामीण परेशान
अज्ञात चोरों के द्वारा नल जल योजना का टोटी खोल लेने से ग्रामीण परेशान
जे टी न्यूज़/ अंकित मिश्

खोदावंदपुर, बेगूसराय: खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बाड़ा पंचायत अंतर्गत तेतराही गांव स्थित वार्ड 13 में लगभग 3 दर्जन से अधिक टोटी चोरों ने गायब कर दिया है, घटना कि जनकारी तब मिला जब नल जल योजना का पानी बेकार रूप से सड़क पर बह रहता था वहीं दूसरी ओर लोगों को समय पर पेयजल नहीं मिल रहा है,तेतराही गांव स्थित वार्ड नं 13 में रहनेवाले नूर मोहम्मद के पुत्र मुसिउद्दीन ने बताया कि पिछले 25 दिनों से अज्ञात चोर की यह हड़कत जारी है,देर रात्रि में चोर नल जल योजना की टोटी खोल ले जाते हैं जिससे गांव के लोग काफी परेशान हैं,इस समस्या को देखने के लिए पम्प संचालक या कोई कर्मी नहीं आते, वही मिली सूचना के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे लगे हुए नल का टोटी और बीच गांव से जहां पर ग्रामीण का आना जाना कम रहता है वहीं से टोटी खोल लिया जाता है, कुछ दिनों पहले बेगूसराय जिला में कुछ जगहों पर लगभग 70 से 80 टूटी खोल लिया गया था अब खोदावंदपुर प्रखंड मैं चोरों का हरकत देखने को मिल रहा है।

