संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया में आयोजित
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया में आयोजित
जे टी न्यू

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिला संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया में हुई । बैठक की अध्यक्षता पंकज ने की। बैठक में निर्णय लिया गया 9 अगस्त 23 को पश्चिम चंपारण के जिला समाहरणालय बेतिया पर प्रदर्शन किया जाए । संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया था । उस दिन को संयुक्त किसान मोर्चा कारपोरेट भारत छोड़ो का नारा दिया है । उस दिन देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा । संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिश के अनुसार सभी फसलों पर सी 2 + 50 % के फार्मूला के आधार पर एमएसपी को कानूनी दर्जा देने , किसानों और मजदूरों को सभी तरह के कर्ज से मुक्त करने , उर्वरक सहित तमाम कृषि लागत सामानों की कीमतों को कम करने , बिजली संशोधन विधेयक 2022 को वापस लेने , किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली और ग्रामीण परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने , लखीमपुर खीरी में 4 किसानों और एक पत्रकार की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने , लखीमपुर खीरी सहित दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शहीद 750 परिवारों को मुआवजा देने , किसानों पर किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लेने , बिहार में एपीएमसी अधिनियम को पुनः बहाल करने तथा बाजार समिति को चालू करने , धान , गेहूं ,मक्का ,फल ,सब्जी सहित सभी कृषि उत्पादों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी करने , फल एवं सब्जी के रखरखाव हेतु सभी जिलों में कोल्ड स्टोरेज बनाने , सभी भूमिहीनों को 5 डिसमिल वासगीत जमीन देने , बटाईदारों का निबंधन कर बटाईदार किसानों को सभी तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ देने , बिहार में बंद पड़े सभी चीनी मिलों को चालू करने , चीनी मिलों पर किसानों के बकाया राशि का ब्याज सहित भुगतान करने, गन्ना का दाम 500 रुपए प्रति क्विंटल करने ,

मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ते हुए मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम तथा 600 रुपए दैनिक मजदूरी देने , भूमि सुधार कानून के तहत 5 राज्य अदालतों में लंबित 83 भी हदबंदी वादों का शीघ्र न्याय और भूमि वितरण आदेश की पत्रों पर अविलंब कारवाई की जाय आदि मांगों के लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में किसान सभा के चांदसी प्रसाद यादव , बिहार राज्य किसान सभा के राधामोहन यादव , लोक संघर्ष समिति के रामेश्वर प्रसाद , अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के मानती राम , अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा, सी पी आई एम एल (एस आर भाई जी) के पलट अंसारी , बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के म. वहीद , नागा महतो , सुभाष प्रसाद , हीरामन यादव आदि किसान नेताओं ने भाग लिया ।


