मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द माहौल में मनायेः एसडीएम

मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द माहौल में मनायेः एसडीएम

जे टी न्यूज़/संटू नायक

जयनगर। मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर पर शांति समिति की बैठक हुआ। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम बीरेंद्र कुमार ने किया। संचालन डीएसपी विप्लव कुमार ने किया। एसडीएम ने लोगो से शांतिपूर्ण व सौहार्द माहौल में मुहर्रम मनाने की अपील किया। एसडीओ ने कहा कि सभी कमेटियां अपने-अपने अखाड़ों पर संध्या 5 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक तक शांतिपूर्ण ढंग से खेलें, अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। प्रशासन के द्वारा मजिस्ट्रेट युक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। प्रशासन की कड़ी नजर असामाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर रहेगी। एसडीएम ने ताजिया,जुलूस व अखाड़े के समय विधि व्यवस्था बनाने को लेकर सभी को सहयोग करने की अपील किया। ताकि पर्व सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो। बिना अनुमति के रूटचार्ट एव ताजिया निकलने पर पूर्णता रोक रहेगी। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। सड़क को जाम नही रखे। अखाड़ा के लोग सड़क व रास्ते से हटकर अखाड़ा खेले। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी होने पर प्रशासन को अभिलंब सूचना प्रदान करें। इस बैठक में जयनगर थानेदार आशुतोष रंजन,अपर थानेदार गोपाल कृष्ण कुमार, बीडीओ समेत ,इदरीश मंसुरी,जिलानी आजाद,भुषण सिंह,अनीरूद्ध ठाकुर समेत अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button