मुहर्रम पर मुँह मे पेट्रोल भरकर आग से करतब दिखाते समय बच्ची निधि झुलसी हुई मौत एक गिरफ्तार

मुहर्रम पर मुँह मे पेट्रोल भरकर आग से करतब दिखाते समय बच्ची निधि झुलसी हुई मौत एक गिरफ्तार
जे टी न्यूज

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना अंतर्गत भुट्टा चौक पर मो० इरशाद के द्वारा मुह में पेट्रोल भरकर करतब दिखाने के दौरान पेट्रोल एवं आग के लपेट में आने से एक बच्ची निधि कुमारी की मृत्यु इस हादसे में हो गयी घटना के मुख्य आरोपी मो० इरशाद उर्फ बुच्ची को किया गया गिरफ्तार!
शनिवार शंध्या 07:00 बजे 07 वर्षीय बच्ची निधि कुमारी अपनी दादी के साथ कल्यानपुर थानान्तर्गत भुट्टा चौक पर मुहर्रम का ताजिया जुलुस देखने गयी थी । जहाँ गोपालपुर अकड़ा के ताजिया जुलुस में करतब तथा लाठी का खेल चल रहा था । इसी गोपालपुर के ताजिया जुलुस में शामिल मो० इरसाद उर्फ बुच्ची पे० मो० कलाम सा० धर्मपुर वार्ड न० 27 थाना नगर जिला समस्तीपुर मुह में पेट्रोल भरकर आग जला कर करतब कर रहा था | इसी क्रम में To इरशाद के द्वारा आग का लुक्का तथा पेट्रोल मृतिका निधि कुमारी की की ओर फेंका गया जिसमे निधि कुमारी की दादी टो मो० बछ गयी लेकिन आग का लुक्का तथा पेट्रोल निधि कुमारी के उपर गिर गया जिससे वह बुरी तरह जुलस गई | उक्त बच्ची को इलाज हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद अधिक झुलसने के कारण PMCH पटना रेफर कर दिया गया | पटना लेजाने के क्रम में उक्त बच्ची निधि कुमारी की मृत्यु रस्ते में ही हो गयी। मामले में त्वरित कार्वाही करते हुए कल्याणपुर थाना की पुलिस द्वारा मृतिका की दादी के फर्दव्यान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर निधि कुमारी हत्या कांड के मुख्य आरोपी मो० इरशाद उर्फ बुच्ची पे० मो० कलाम सा० धर्मपुर वार्ड न० 27 थाना नगर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार
मो० इरशाद उर्फ बुज्जी पे० मो० कलाम सा० धर्मपुर वार्ड न० 27 थाना नगर जिला समस्तीपुर ।

कल्याणपुर थाना कांड संख्या 230 / 23 दिनांक 30.07.23 धारा 302 भा0 द0 वि0 एवं 3 (2) (v) SC/ST अधिनियम!

Related Articles

Back to top button