प्रोफेसर राकेश पासवान के जन्मदिन के उपलक्ष पर पौधारोपण कार्यक्रम जे टी न्यूज/ब्रह्मदेव प्रसाद यादव

प्रोफेसर राकेश पासवान के जन्मदिन के उपलक्ष पर पौधारोपण कार्यक्रम
जे टी न्यूज/ब्रह्मदेव प्रसाद यादव

झाझा, जमुई : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई झाझा के द्वारा देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय के प्रांगण में प्रोफेसर राकेश पासवान के जन्मदिन के उपलक्ष पर पौधारोपण कर मनाया गया।
मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश भारती व राज साहिल पासवान ने शुभकामना देते हुए कहा कि जन्मदिन के उपलक्ष पर पौधारोपण करना विद्यार्थी परिषद का एक लक्ष्य तथा विचारधारा है हम सभी कार्यकर्ता जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर शपथ दिलाते हैं कि वह लोगों को भी प्रेरित करें, लोग आज आधुनिकता के चकाचौंध में अपनी संस्कृति व विरासत भूलते जा रहे हैं आज हमारे घरों में पश्चिमी सभ्यता हावी नजर आती है जिस से निजात पाने के लिए हम सब लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है,पर्यावरण एकमात्र घर है जो मनुष्यों के पास है, और यह हवा, भोजन और अन्य जरूरतें प्रदान करता है। मानवता की संपूर्ण जीवन प्रणाली सभी पर्यावरणीय कारकों की भलाई पर निर्भर करती है, इसे सजोए रखना हम मानव जाति का कर्तव्य है।


मौके पर नगर मंत्री हरिनंदन प्रजापति ने कहा कि लोग केक काटकर व बेजुबानों की जान लेकर अपना जन्मदिन मना कर अत्यंत प्रसन्न महसूस करते हैं वही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अपने जन्मदिन के अवसर पर समाज से जुड़ी कार्य करते हैं पौधारोपण कर पर्यावरण में फैल रहे जहरीले पदार्थ से भी छुटकारा पाया जा सकता है पौधारोपण करना अपने पर्यावरण संरक्षण का एक अभिन्न अंग है जन्मदिन के अवसर पर दो पौधारोपण यह अभियान लगातार परिषद के द्वारा चलाए जा रहा है विद्यार्थी परिषद हमेशा समाज हित व राष्ट्रहित की बात करती है।
मौके पर कॉलेज मंत्री राजेश यदुवंशी , नगर कार्यकारिणी सदस्य मुकेश यादव,मनीष वर्मा, नवीन कुमार, चंदन माथुरी, आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button