नदी नहाने के गये 6वर्षीय बच्चे के साथ 12 वर्ष के लड़के ने किया कुकर्म मेडिकल जांच के लिये बच्चे को किया गया रेफर

नदी नहाने के गये 6वर्षीय बच्चे के साथ 12 वर्ष के लड़के ने किया कुकर्म

मेडिकल जांच के लिये बच्चे को किया गया रेफर
जे टी न्यूज

झाझा-12 वर्ष के नाबालिग लड़के ने एक 6 वर्ष के लड़के के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है।घटना झाझा थानाक्षेत्र के शक्तिघाट के पास हुई है।पीडित नाबालिग बच्चा कानन पंचायत के पहाड़पुरा क्षेत्र का रहने वाला है।परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पीड़ित बच्चा नदी मे नहाने के लिये शक्तिघाट के पास नदी मे गया तभी शक्तिघाट केे रहने वाले 12 वर्षीय बच्चा हमीम अंसारी उसे जबरन पकड़कर उसके साथ कुकर्म किया।इधर बच्चे के काफी देर तक घर से रहने पर बच्चे के चाचा उसे खोजते हुये नदी की तरह गया तो देखा कि उसका भतीते की रोने की आवाज नदी की ओर से आ रहा है और हमीन उसके साथ गलत काम कर रहा था।जिसके बाद हो हल्ला होने पर कुकर्म कर रहे लड़के को लोगों ने पकड़ा और उसके बाद डायल 112 की पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुॅची पुलिस ने पकड़े गये लड़के को हिरासत में लिया और पीड़ित बच्चे को इलाज के लिये अस्पताल लाया जहाॅ चिकित्सक के द्वारा पीड़ित बच्चे का इलाज किया गया।

पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि मेरे बेटे की स्थिति नाजुक बन गई है और इस घटना में वह काफी भयभीत है।इधर अस्पताल में डाॅ सदाब अहमद के द्वारा बच्चे का इलाज करने के बाद मेडिकल जांच के लिये जमुई रेफर कर दिया।इधर पीड़ित बच्चे के ग्रामीणों मे घटना के बाद उक्त लड़के के खिलाफ रोष देखा जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button