न्याय मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर पटना में 5 से 7 अक्टूबर तक होगा धरना-प्रदर्शन
न्याय मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर पटना में 5 से 7 अक्टूबर तक होगा धरना-प्रदर्शन

समस्तीपुर। जिला वकील संघ भवन, समस्तीपुर में 1 अक्टूबर 2026 को जिला न्याय मित्र संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटना में 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को प्रस्तावित न्याय मित्रों के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि न्याय मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर पटना में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में जिले से अधिकाधिक संख्या में न्याय मित्र शामिल होंगे। सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
बैठक के दौरान जिला न्याय मित्र संघ की नई जिला समिति का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से शशि भूषण कुमार सिंह चंद को अध्यक्ष, धर्मराज गुप्ता को उपाध्यक्ष, रवीन्द्र कुमार को महासचिव तथा नीतेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने न्याय मित्रों की मांगों को लेकर एकजुटता के साथ कार्य करने तथा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

