जो जमीन जोतेगा जमीन उसकी हो–अशोक ढवले
जो जमीन जोतेगा जमीन उसकी हो–अशोक ढवले

जे टी न्यूज, दरभंगा: भूमि अधिकार सम्मेलन प्रेक्षा गृह दरभंगा में पर्चाधारियों की विशाल समुदाय की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ।झंडोत्तोलन अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक ढवले ने किया।का. बिक्रम सिंह के माल्यार्पण के बाद का. राजेन्द्र प्रसाद सिंह और का. रंगलाल पासवान की अध्यक्ष मंडली सम्मेलन की अध्यक्षता की।स्वागत भाषण करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष श्याम भारती ने बताया कि 1992 में दरभंगा में जमीन की लड़ाई की शुरुआत की । हजारों एकड़ जमीन शहादत देकर गरीबों को दिलाया है।आज भाजपा सरकार हमारे भूमिहीन किसान और पर्चाधारियों को बेदखल करने पर तुली हुई है।लेकिन हम एक इंच जमीन नहीं छीनने देंगे।किसान सभा शहादत देकर गरीबों की जमीन को दिलाया है और चाहे जितनी भी शहादत देनी पड़े उन गरीबों की जमीन को बचाएगी।बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव विनोद कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमे बिहार के भूमिहीनों को जमीन दिलाने की लड़ाई को और तेज करना पड़ेगा। खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के बिहार के महासचिव रामाश्रय महतो ने प्रतिवेदन का समर्थन किया।
अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक ढवले ने बताया कि मनु स्मृति ने ब्रह्मदेव के मुख से ब्राह्मण , बाजू से क्षत्रिय, जांघ से वैश्य और पैर से शूद्र बनाया।शूद्र का मतलब दलित नहीं बल्कि पिछड़ा, अति पिछड़ा होता है।दलित तो अति शूद्र हैं।यानी 80 % से ज्यादा लोग शूद्र हैं।इनको भूमि रखने का अधिकार नहीं है।हमें मनु स्मृति के आधार पर कोई नियम नहीं चलने देंगे।जमीन हम जोतते है ।इसलिए जमीन भी मेरी होगींहमने संघर्ष करके भूमिहीनों को जमीन दिलाया है।हमने शहादत भी दिया है। आज भाजपा की सम्राट चौधरी की सरकार गरीबों को जमीन से वंचित करना चाहती है।बुलडोजर चला कर उन्हें उजाड़ना चाहती है।यह हम नहीं होने देगें।
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि हम खेत मजदूरों को जमीन देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।हमारी जमीन को छीना जा रहा है।जबकि हमें जमीन लेनी है।क्योंकि जमीन हम जोतते हैं।तो जमीन भी हमारी है।जो जमीन जोतेगा जमीन उसकी रहेगी।इस लड़ाई को हमें जितना है।आज नये जोत दार पैदा हो रहे हैं।जो गरीबों की जमीन छिन रहे हैं।तो उन्हें बताना है कि जब लाल झंडा लेकर किसान मजदूर आगे बढ़ते हैं।तो ये बुलडोजर वाले,नव धनाढ्य वाले भागते हैं।इसलिए लाल झंडा लेकर आगे बढ़ो और जमीन छिन लो।अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव का. अवधेश कुमार ने आंदोलन को तेज करने की अपील की।

सम्मेलन में आगे के कार्यक्रम का प्रस्ताव रखा गया।सम्मेलन में किसान सभा के सी के सी सदस्य प्रभुराज नारायण राव,रणधीर यादव,मनोज चंद्रवंशी,दयानिधि चौधरी,मनोज यादव, सत्तार अंसारी,राजमंगल प्रसाद,खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के भोला प्रसाद दिवाकर,देवेंद्र चौरसिया ,शशिभूषण प्रसाद,गीता सागर,रामसागर पासवान आदि शामिल थे।

