सोहनी कर आ रही महिला को बस रौंदा हुई मौत





सोहनी कर आ रही महिला को बस रौंदा हुई मौत
जे टी न्यूज

करगहर (रोहतास) सासाराम चौसा पथ पर समरडीहा के समीप सोहनी कर के आ रही एक महिला को बस ने टक्कर मार दी। मौके पर हुई मौत सूचना मिलते ही सासाराम पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर हॉस्पिटल सासाराम भेजा गया। मृतक महिला का नाम फूलझारो देवी पति उमाशंकर सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम समरडीहा बताया जा रहा है। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक महिला सोहनी करके पैदल सासाराम चौसा पथ से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बस ने मारी टक्कर स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस गाड़ी से घटना हुआ। उस गाड़ी बस पर छोटे सरकार यादव लिखा हुआ था। जो की करूप रोड से चलती है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button