शिवदेनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय की 4 सदस्यीय टीम दल पहुंची मोतिहारी
शिवदेनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय की 4 सदस्यीय टीम दल पहुंची मोतिहारी
जे टी न्यूज


चकिया, मोतिहारी पूर्वी चंपारण : तृतीय पूर्वी चंपारण जिला रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शिवदेनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय की 4 सदस्यीय टीम दल प्रबंधक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मोतिहारी पहुंची जहां सीनियर वर्ग में राम मोहन कुमार एवं रूपांजलि कुमारी महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी वहीं जूनियर वर्ग में रंजन कुमार एवं सविता कुमारी।

टीम के प्रारंभिक प्रदर्शन को देखते हुए को देखते हुए टीम के प्रदर्शन एवं क्षमता की प्रशंसा संगठन के सचिव सिद्धार्थ वर्मा द्वारा की गई तथा टीम मैनेजर अजय कुमार सिंह को मोमेंटो एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।अगले दौर का मुकाबला कल 10.9.23 को प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ होगा जिसमें प्रतिभागियों का मुकाबला खेलो इंडिया गेम के गोल्ड मेडलिस्ट बेबी कुमारी से होगा। तथा प्रतियोगिता के उपरांत विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
