महाराष्ट्र में लिफ्ट से दबकर मरने वाले मृतक के परिजनों से लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने की मुलाकात

महाराष्ट्र में लिफ्ट से दबकर मरने वाले मृतक के परिजनों से लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने की मुलाकात
जे टी न्यूज,

 

समस्तीपुर: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह” हीरा” के अगुवाई में महाराष्ट्र राज्य में लिफ्ट से दबाकर मरने वाले मृतक बिभूतिपुर प्रखंड के पंचायत टभका, ग्राम किशनपुर के मृतक कारी दास, रूपेश दास, मंजेश दास, सुनील दास के परिजनों से मिलकर चिराग पासवान ने आश्वासन दिया एवं आर्थिक मदद किया। लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि समस्तीपुर लोजपा रामविलास के तरफ से आर्थिक एवं प्रशासनिक मदद करें। वहीं उपस्थित प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान,प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिंह,जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी,जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , जिला मिडिया प्रभारी राहुल कुमार झा,रोसरा प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द पासवान,विभुतीपुर प्रखंड अध्यक्ष शिवजी प्रसाद, ‌युवा जिला अध्यक्ष राकेश साहू, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रधीर वर्मा,रोसरा महिला सेल प्रखंड अध्यक्ष नुतन कुमारी, लोजपा कार्यकर्ता अंटु ईश्वर इत्यादि समस्त कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button