प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में महापरीक्षा आयोजित

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में महापरीक्षा आयोजित


जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जन शिक्षा निदेशालय,शिक्षा विभाग बिहार पटना के आदेश के आलोक में समस्तीपुर प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में बुनियादी साक्षरता परीक्षा केंद्र पर

महादलित,दलित,अल्पसंख्यक अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत नव साक्षर महिलाओं के लिए केंद्र प्रभारी सह प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में महापरीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में नव साक्षरों को शिक्षा विभाग द्वारा प्रश्न – उत्तर पुस्तिका बी आर सी के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।जिसके तीन भाग पढ़ना, लिखना तथा गणित की परीक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराह्न के बीच नवसाक्षरों को स्वेच्छा से 3 घंटे में उत्तर देने को कहा गया।विक्षक के रूप में तीन शिक्षा सेवक क्रमशः म वि बेला पंचरुखी के कैलाश सदा, उ म वि चकहाजी के रामाशीष महतो, उ म वि गरुआरा की रिंकू देवी थी। बुनियादी साक्षरता परीक्षा के अनुश्रवण और पर्यवेक्षण हेतु जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने जिले के सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, बी डी ओ,सी ओ और व्यवस्थागत सहयोग हेतु डी ई ओ मदन राय को आदेशित किया था।

Related Articles

Back to top button