राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान कार्यालय में मनाया गया गांधी जयंती

राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान कार्यालय में मनाया गया गांधी जयंती


जे टी न्यूज, पटना: राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान पटना सिटी के कार्यालय मे महात्मा गांधी तथा आजाद भारत के द्वितीय रेल मंत्री तथा आजाद भारत पांचवा गृह मंत्री तथा आजाद भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस मनाया गया संस्थान के सचिव अर्पणा बाला ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आयोजन की ओर संस्थान में आया सभी को शास्त्री की जीवनी के बारे मे जानकारी की जिससे कुछ युवा वर्ग के लोग वंचित थे अर्पण बाला ने कहा कि 1961 में लाल बहादुर शास्त्री जी को आज़ाद भारत का पांचवा गृह मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

1964 को लाल बहादुर शास्त्री के भारत के द्वितीय प्रधान मंत्री बने थे। लाल बहादुर शास्त्री जी को 1966 में मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया 13 मई, 1952 को जवाहरलाल नेहरू के पहले मंत्रिमंडल में लाल बहादुर शास्त्री ने रेल और परिवहन मंत्री बने लाल बहादुर शास्त्री जी भारत के आजादी की लड़ाई में शुरुआती भागीदारी से लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में अपने नेतृत्व तक, उन्होंने आम भारतीयों की भलाई के लिए लगातार काम करके नेताओं को प्रेरित किया। 1965 के भारत-पाक संघर्ष के दौरान उनके “जय जवान, जय किसान” अभियान ने सैनिकों और किसानों दोनों के महत्व पर जोर दिया था।उन्होंने भारत में खाद्य उत्पादन बढ़ाने के लिए हरित क्रांति को भी बढ़ावा दिया। श्वेत क्रांति और हरित क्रांति में उनका भी योगदान था। अपनी समर्पित सेवा के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अपनी उदात्त निष्ठा एवं क्षमता के लिए लोगों के बीच प्रसिद्ध हो गए। वही दूसरी तरफ संस्थान के कोषाध्यक्ष जनक नंदनी सिन्हा ने गांधी जी को माल्यार्पण कहा की गांधी जी का देश के आज़ादी मे बहुत बड़ा योग दान रहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।

हमारा देश उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। लोग उन्हें प्यार से बापू कहते थे। गांधी जी देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के अपने अहिंसक तरीकों के लिए जाने जाते हैं देश को आज़ाद करवाने के लिए गांधी जी ने बहुत सारे आंदोलन भी किया
जय जवान जय किसान, जय हिंद, वन्दे मातरम् तथा अन्य नारे देके कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम संतोषी कुमारी मंजू देवी सुनीता यादव शाकंभरी अंशुमली सुंदरम शिबामजी सहाय उपासना कुमारी जनक नंदनी सिन्हा अनेक सदस्य तथा अनेक युवा शक्ति उपास्थित रहे l

Related Articles

Back to top button