एसएसबी जवानों ने कोडिवेल कफ सिरप के 900 बोतल निटरावेट की 13200 गोलियां किया जप्त
एसएसबी जवानों ने कोडिवेल कफ सिरप के 900 बोतल निटरावेट की 13200 गोलियां किया जप्त

जे टी न्यूज़, जयनगर (संटू नायक) : एसएसबी 48वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी कमला के जिम्मेवारी के इलाके जयनगर में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर संतोष कुमार निमोरिया कार्यवाहक कमांडेंट के निर्देशनुसार त्वरित कार्यवाही करते हुये निरीक्षक लोकेन्द्र कुमार, समवाय प्रभारी कमला 48वीं वाहिनी की अगुवाई मे सशस्त्र सीमा बल के जवानों और स्थानीय पुलिस जयनगर के साथ की गयी संयुक्त कार्यवाही मे भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 270/13 से 1.7 कि० मी०भारतीय क्षेत्र में राम प्रकाश सपुत्र रामलखन प्रधान, मारवाड़ी मौहला,जयनगर जिला मधुबनी के निजी घर में अवैध रूप से रखे हुए प्रतिबंधित कोडिवेल कफ सिरप 900 बोतल, निटरावेट 10mg की 13200 गोलियां, टाज़ोविन पेंटाजोसीन ईन्जेक्शन 30mg के 400 वायल बुप्रेनोर्फिने 0.3mg इंजेक्शन के 50वायल जब्त किए। जब्त किए गए

सामान को अग्रिम कार्यवाही हेतु जयनगर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है । भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल और बिहार पुलिस लगातार अभियान चला रही है।आने वाले समय मे भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा संतोष कुमार निमोरिया कार्यवाहक कमांडेंट 48वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है और भारत-नेपाल सीमा पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिब्धियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंधित लगाया जा सके।


