शहीद कॉमरेड राजेश हंसदा के हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार करो
शहीद कॉमरेड राजेश हंसदा के हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार करो

जे टी न्यूज, पटना : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मधेपुरा जिला अंतर्गत मुरलीगंज के लोकल कमिटी सचिव कॉ॰ राजेश हंसदा के निधन पर आक्रोश व्यक्त करते हुए गहरे शोक का इजहार करती है।
दिनांक 23.10.2023 को संध्या में कॉ॰ राजेश हंसदा को स्थानीय भू-माफियाओं द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
ज्ञात है कि मुरलीगंज में सी.पी.आई.(एम.) के नेतृत्व में भू-माफिया गिरोह के साथ वर्षों से संघर्ष चल रहा है। कॉ॰ राजेष हंसदा के नेतृत्व में वहाँ के गरीब-गुरबों द्वारा उक्त भूमाफिया के द्वारा जमीन एवं घर से बेदखल करने के बार-बार प्रयास के बावजूद अभीतक लोग जमीन पर डटे हुए थे। यही कारण था कि भू-माफियाओं ने कॉ॰ राजेष हंसदा की हत्या कर दी।
उसी तरह मधुबनी के मधेपुर में बाढ़ राहत की मांग करने वाले पार्टी नेताओं पर झूठा मुकदमा कर उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। पार्टी लगातार बिहार विधान सभा में एवं जिलों पर प्रदर्षनों के माध्यम से भू-माफिया-अपराधी गठजोड़ को तथा पुलिस की नाकामयाबी एवं उदासीनता को बेनकाब करती रही है तथा बासगीत एवं सीलिंग, भूदान एवं अन्य जमीनों के बटवारे का सवाल उठाती रही हैl

कॉ॰ हंसदा की हत्या तथा अन्य जगहों में साथियों को झूठे मुकदमें में फसाना एक कार्यरतापूर्ण कार्रवाई है, इससे सीपीआई(एम) का संघर्ष रूकने के बजाय और भी तेज होगा।
पार्टी, बिहार सरकार से मांग करती है कि-
1. कॉ॰ राजेष हंसदा के हत्यारें को अविलम्ब गिरफ्तार करें। कॉ॰ राजेष हंसदा के परिवार की सुरक्षा की गारंटी करते हुए उन्हें पर्याप्त आर्थिक मदद करें।
2. कॉ॰ शशि भूषण प्रसाद तथा कॉ॰ राम नारायण यादव पर से झूठा मुकदमा वापस लेकर उन्हें अविलम्ब रिहा करे।
पार्टी अपनी सभी जिला इकाईयों का आह्वान करती है कि 01 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर प्रतिरोध मार्च का आयोजन कर इसका प्रतिकार करें। पार्टी आम जनता से अपील करती है कि बिहार में चल रहे नापाक गठजोड़ को परास्त करने में आगे आयें।
