श्रद्धांजलि सभा में कई दिग्गज हुए शामिल

श्रद्धांजलि सभा में कई दिग्गज हुए शामिल

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र की मां सुहाग देवी के श्राद्ध क्रम में पहुंची कई दिग्गज हस्तियां। ज्ञात हो कि वरिष्ठ कांग्रेसी सुहाग देवी के निधन पर कांग्रेसियों में अपार शोक की लहर दौड़ गई थी।

बचपन से लेकर ता उम्र कांग्रेस के प्रति अपनी पूरी जीवन को समर्पित कर दी थी। उनकी श्राद्ध क्रम 27 /10/ 2023 को पैतृक निवास ग्राम सिवान में किया गया। श्राद्ध क्रम में पहुंचे करगहर विधायक संतोष कुमार मिश्र,पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता,राकेश कुमार मिश्र,फेकू सेठ, कनी साह, समरडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अवध बिहारी राय सह पैक्स अध्यक्ष, जयशंकर उपाध्याय, कन्हैया उपाध्याय, विजय मिश्र, रितेश मिश्र एवं अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों ने सुहाग देवी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वही करगहर विधायक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सुहाग देवी एक कुशल ग्रहणी समाजसेवी चरित्रवान और गुणवान महिला थी।

Related Articles

Back to top button