तेजाब से जला अंधेड करगहर दक्षिण मोहल्ला में पुरानी रंजिश के कारण हुआ हादसा

तेजाब से जला अंधेड करगहर दक्षिण मोहल्ला में पुरानी रंजिश के कारण हुआ हादसा

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला अंतर्गत ग्राम करगहर के दक्षिण मोहल्ला में पूर्व रंजिश को लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर तेजाब से हमला करने का मामला आमलोगों के सामने उजागर हुआ है। तेजाब से हमले के बाद मोहल्ला में कोहराम मच गया। करगहर पुलिस थाने को सूचना प्राप्त होते हि पुरी मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर गंभीरता पूर्वक जांच में लग गई है। साथ ही दक्षिण मोहल्ला में पुलिस घटनास्थल पर दिनभर पेनी नजर बनाए रखी। इधर तेजाब से जला अधेड़ को अपने परिजनो की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम से तेजाब से झूलसे अधेड़ व्यक्ति की इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी में रेफर किया गया। घायल व्यक्ति की पुष्टि करगहर गांव के पूर्णवासी राम के पुत्र दिनेश राम के रूप में हुई है।

Pallawi kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button