संत पॉल सीनियर सेकंडरी विद्यालय बहदरपुर बेगूसराय के प्रागंण में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन

संत पॉल सीनियर सेकंडरी विद्यालय बहदरपुर बेगूसराय के प्रागंण में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन

 

 

जे टी न्यूज, बेगूसराय: संत पॉल सीनियर सेकंडरी विद्यालय बहदरपुर बेगूसराय के प्रागंण में नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। आर्ट एंड क्राफ्ट जैसे रचनात्मक कार्य जिसमें तरह-तरह की पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग इत्यादि कार्यों को सफलतापूर्वक किया गया। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए स्विमिंग, शतरंज, कैरम ,लूडो एवं अन्य इंडोर गेम की व्यवस्था की गई। संगीत एवं कविता पाठ का भी आयोजन हुआ ।इस प्रकार से वातावरण एक रंगीन माहौल से सराबोर रहा ।

इन सारे कार्यक्रमों का आयोजन प्रधानाचार्य एवं शैक्षणिक निदेशिका के देखरेख में किया गया। सचिव महोदय श्री अमिताभ जी ने सारे कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास एवं कुछ नया करने की भावना को बल मिलेगा। शैक्षणिक निदेशिका ने बच्चों के उत्साह तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की भावना की सराहना की।
प्राचार्य

Related Articles

Back to top button