पीजी सेमेस्टर-4 की चौथे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

पीजी सेमेस्टर-4 की चौथे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

बारा चकिया, 5 अक्टूबर। शिवदेनी राम अयोध्या प्रसाद महाविद्यालय, बारा चकिया में बनाए गए पीजी परीक्षा केंद्र पर पीजी सेमेस्टर-4 की चौथे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

परीक्षा की प्रथम पाली में एम.एस. कॉलेज, मोतिहारी के वाणिज्य विषय के 144 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं द्वितीय पाली में एम.एस. कॉलेज, मोतिहारी के गणित विषय के 29 परीक्षार्थी, मनोविज्ञान विषय में विमेंस कॉलेज, मोतिहारी के 53 एवं एम.एस. कॉलेज, मोतिहारी के 26 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा के दौरान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दी।

परीक्षा का संचालन एवं अनुश्रवण पर्यवेक्षक प्रो. (डॉ.) व्यास नंदन शास्त्री तथा अभयेंद्र प्रसाद, डॉ. रीता कुमारी और डॉ. धनंजय कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया। केंद्र पर परीक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सतर्कता बरती गई।

Related Articles

Back to top button