काॅलेज कर्मी को दी गई भावभीनी विदाई

काॅलेज कर्मी को दी गई भावभीनी विदाई

जे टी न्यूज, मधुबनी:
मधुबनी स्थित देवनारायण यादव कॉलेज के शिक्षक प्रकोष्ठ में अवकाशप्राप्त चतुर्थवर्गीय कर्मचारी मोल्हू यादव को भावभीनी विदाई दी गई।
प्राचार्य डाॅ. चन्द्रशेखर प्रसाद की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रो. अरुण कुमार ने किया। रिटायर्ड श्री यादव को अंग वस्त्र, फूल की माला, पाग व दोपटा देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके बेहतर रहे कार्यकाल की सराहना की। उनके दीर्घायु होने की कामना की।
मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार, प्रो. हरिश्चंद्र यादव, प्रो. रामनारायण यादव, प्रो. रामपरीक्षण यादव, प्रो. महेन्द्र यादव, प्रो. सुरेश यादव, प्रो. धनवीर यादव, प्रो. सत्यनारायण यादव, डाॅ. रामप्रसाद यादव, डाॅ. लालबिहारी शरण, डॉ. जयकुमार यादव, प्रो. अखिलेश्वर यादव, प्रो. विमल कुमार सिंह, प्रो उपेंद्र कुमार केसरी, धर्मेन्द्र यादव राजेश कुमार,अशोक चौधरी, गंगाराम यादव, हरिनारायण यादव, रामविलास राम, जीबछ यादव समेत सभी कार्यरत कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button