अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट महिला सेलेक्सन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन

अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट महिला सेलेक्सन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : ल.ना.मिथिला विश्वविद्यालय अन्तर्गत दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट महिला सेलेक्सन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ ।  निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्या के अलावा आयोजन सचिव डा विजय कुमार गुप्ता, श्री प्रवीण कुमार, सुश्री अमीषा अंशु और श्री अजीत कुमार थे। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के चारों जिला दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय के अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया।वीमेंस कॉलेज के खिलाड़ियों में रचना सिंह, रूपा कुमारी, रिंकी कुमारी, अंशु कुमारी, प्रिया पांडेय और अमिषा कुमारी का चयन हुआ है। आगे चयनित खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय द्वारा कैम्प लगाकर प्रशिक्षण दिया जायेगा और फिर अंतर विश्वविद्यालय के लिए टीम का चयन किया जायेगा। प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया और  उच्च उत्साह बनाए रखने की नसीहत दी। आयोजन सचिव डा विजय कुमार गुप्ता ने विश्वविद्यालय और निर्णायक मंडल के सदस्यों के प्रति आभार जताया। मौके पर बीआरबी के पूर्व पी टी आई श्री एस एन ठाकुर भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button