गुरु नानक जयंती पर अनमोल वचनों के साथ प्रकाश पूर्व शुरू जे टी न्यूज़, जयनगर (संटू नायक ) : जयनगर गुरु नानक जयंती के अवसर पर सुबह से गुरुद्वारा में नानक देव के अनमोल वचनों के साथ प्रकाश पूर्व शुरू कर गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान संगत भक्तों द्वारा कीर्तन करके भक्तों को निहाल किया। गुरुद्वारे में दीवान सजाए एग। यहां बाहर से आए कीर्तन जत्थों के लोगों ने कीर्तन कर सभी को निहाल किसा। प्रभातफेरी में सिख समुदाय के महिला पुरुष एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभातफेरी गुरुद्वारों से निकलकर नगर में भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग ढोलक बजाते धन गुरु नानक, धन गुरु नानक की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। संगत ने दुख भंजन तेरा नाम जी.., ठाकुर गाइए आतम रंग.., मारेया सिक्का जगत विच नानक निर्मल पंथ चलाया.., सब ते वड्डा सतगुर नानक जिन कल राखी मेरी आदि शबदों का गायन किया। श्री गुरुग्रंथ साहिब को फूलों की पालकी से सजे वाहन पर सुशोभित करके कीर्तन विभिन्न जगहों से होता हुआ गुरुद्वारे पहुंचा। इस अवसर पर राजू सरदार, टीपू सिंह, शेट्टी सिंह,बंटी, मन्नत ,हनी ,पिंटू ,सिंचू, रोशन ,अमरजीत ,महेंद्र सिंह, पप्पू सिंह ,काका सिंह, जगजीत सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया गुरु नानक जयंती को प्रकाश उत्सव के रूप में भी जाना जाता है, और यह सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हालाँकि, गुरु नानक जयंती सिख उत्सव है, आज गुरुद्वारा परिसर में पूजा पाठ के बाद महालंगर की व्यवस्था की जाएगी।

गुरु नानक जयंती पर अनमोल वचनों के साथ प्रकाश पूर्व शुरू

जे टी न्यूज़, जयनगर (संटू नायक ) : जयनगर गुरु नानक जयंती के अवसर पर सुबह से गुरुद्वारा में नानक देव के अनमोल वचनों के साथ प्रकाश पूर्व शुरू कर
गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान संगत भक्तों द्वारा कीर्तन करके भक्तों को निहाल किया। गुरुद्वारे में दीवान सजाए एग। यहां बाहर से आए कीर्तन जत्थों के लोगों ने कीर्तन कर सभी को निहाल किसा। प्रभातफेरी में सिख समुदाय के महिला पुरुष एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रभातफेरी गुरुद्वारों से निकलकर नगर में भ्रमण करते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग ढोलक बजाते धन गुरु नानक, धन गुरु नानक की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया। संगत ने दुख भंजन तेरा नाम जी.., ठाकुर गाइए आतम रंग.., मारेया सिक्का जगत विच नानक निर्मल पंथ चलाया.., सब ते वड्डा सतगुर नानक जिन कल राखी मेरी आदि शबदों का गायन किया। श्री गुरुग्रंथ साहिब को फूलों की पालकी से सजे वाहन पर सुशोभित करके कीर्तन विभिन्न जगहों से होता हुआ गुरुद्वारे पहुंचा। इस अवसर पर राजू सरदार, टीपू सिंह, शेट्टी सिंह,बंटी, मन्नत ,हनी ,पिंटू ,सिंचू, रोशन ,अमरजीत ,महेंद्र सिंह, पप्पू सिंह ,काका सिंह, जगजीत सिंह सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया गुरु नानक जयंती को प्रकाश उत्सव के रूप में भी जाना जाता है, और यह सिखों के पहले गुरु, गुरु नानक देव के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हालाँकि, गुरु नानक जयंती सिख उत्सव है, आज गुरुद्वारा परिसर में पूजा पाठ के बाद महालंगर की व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button