अरुण राय बने पहले मेयर और अमानुल्लाह खान बने मधुबनी नगर निगम के पहले डिप्टी मेयर

अरुण राय बने पहले मेयर और अमानुल्लाह खान बने मधुबनी नगर निगम के पहले डिप्टी मेयर

अरूण राय 8,887 मतों के अंतर से जीते

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी। पहली बार हुए मधुबनी नगर निगम के चुनाव में 8887 मतों के अंतर से जीतकर अरुण राय पहले मेयर बन गए हैं।
नगर निगम मधुबनी में अब तक वार्ड संख्या 01 से वार्ड संख्या 45 तक की गिनती संपन्न हो गई। इसमें अरूण राय को सर्वाधिक 22,586 मत मिले हैं। जबकि असलम अंसारी को 13,699 मत मिले हैं और गुणानंद यादव को 9089 मत मिले हैं।

अमानुल्लाह खान 2,751 मतों के अंतर से जीतकर बने मधुबनी के पहले डिप्टी मेयर

मधुबनी नगर निगम के चुनाव में पहली बार डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान बने हैं। वे 2,751 मतों के अंतर से जीते हैं। सभी 45 वार्डों की गिनती के वाद अमानुल्लाह खान को सर्वाधिक 13,749 मत मिले। जबकि रत्नेश्वर दास उर्फ महंथ जी को 10,998 और काजोल पूर्वे को 8,481 वोट प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

Back to top button