मां मुंडेश्वरी धाम में धूमधाम से मनाया गया शाहाबाद महोत्सव

मां मुंडेश्वरी धाम में धूमधाम से मनाया गया शाहाबाद महोत्सव

महोत्सव को यादगार बनाने के लिए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों से बांधा समा

पूर्व खनन मंत्री, जिला पार्षद अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य ने शाहाबाद महोत्सव का किया उद्घाटन

जे टी न्यूज, भभुआ (कैमूर) गौरवशाली इतिहास, धार्मिक विरासत को याद करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भगवानपुर प्रखंड के पवरा पहाड़ी पर स्थित देश के प्राचीनतम शक्तिपीठ मां मुंडेश्वरी धाम में शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शाहाबाद महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद, दिनारा के विधायक विजय कुमार मंडल, डुमरांव के विधायक अजीत कुशवाहा, कैमूर जिला के अध्यक्ष रिंकी सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि बनारसी सिंह, पूर्व उप प्रमुख अजय शंकर पांडेय, जिप सदस्य विकास सिंह, जिप सदस्य शत्रुंजय सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। तत्पश्चात भभुआ डीएवी के छात्राओं द्वारा गणेश वंदना गीत जय – जय गणपति महादेव गीत से महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद डीएवी के छात्राओं ने स्वागत गीत भी गाया।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सासाराम के गायक राजू सिंह ने शाहाबाद के माटी खाटी जाने ला जहांन सीमा पर रक्षा खातिर लूटावे ला जान जहां जाने सारा हिंदुस्तान भोजपुरिया जवान आदि गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर जमकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।वहीं स्थानीय गायक ठुनमुन राजा, राजन सिंह सहित कई गायको ने अपने गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। शाहाबाद महोत्सव के ऐतिहासिक बनाने के लिए कई तरह के स्टॉल भी लगाए गए। जहां रोहतास जिले के चेनारी के विख्यात गुड़ के लड्डू , कैमूर जिले के मोकरी के सुगंधित चावल के अलावे स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य स्टॉल पर शाहाबाद के सभी महापुरुषों, कवियों, साहित्यकारों, दार्शनिक और पर्यटक स्थलों का तस्वीर की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच कर दवा भी दिए। वहीं वन विभाग के द्वारा भी पौधे की प्रदर्शनी लगाई गई। सुरक्षा के के दृष्टिकोण से थाना अध्यक्ष अनिल प्रसाद करीब 60 की संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात दिखे। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान कार्यक्रम के शुभ उद्घाटन के बाद पहुंचे। जहां उनका महोत्सव के संयोजक अखिलेश कुमार सिंह और अन्य लोगों द्वारा जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। महोत्सव के आयोजक अखिलेश कुमार सिंह तथा संचालक शंकर कैमुरी ने अपने मधुर वाणी से शायरी अंदाज में श्रोताओं को बीच-बीच में हंसाने का कार्य किया।दर्शकों में भोजपुरी के सम्राट मनोज तिवारी, गायिका नेहा सिंह राठौर आदि के नही पहुंचने का मलाल रहा।

* महोत्सव के आयोजन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा — विकास सिंह

भभुआ। मां मुंडेश्वरी धाम में शाहाबाद महोत्सव के दौरान उपस्थित जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कहा कि शाहाबाद महोत्सव के आयोजन से अपने गौरवशाली अतीत को जानने का मौका मिलेगा। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मेरी इच्छा है कि इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाए। मेरा हर संभव सहयोग रहेगा। वहीं उन्होंने आयोजन समिति का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button