बोस फाउंडेशन ने भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन

बोस फाउंडेशन ने भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमन

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन ने भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 73 वें पुण्यतिथि पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र पासवान के नेतृत्व में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरूआत की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतास महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह, चंद्रमा राम कार्यपालक दंडाधिकारी सासाराम के साथ रमेश कुमार रमन सिविल कोर्ट के एपीपी, रालोजपा महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुमारी शकुंतला सिंह अधिवक्ता, रालोजपा श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह अधिवक्ता, राजगृही सिंह अधिवक्ता, रामता सिंह अधिवक्ता, भरत प्रसाद अधिवक्ता, मोहम्मद मकसूद आलम, बृजनंदन पांडेय अधिवक्ता, इंजीनियर गौतम ऋषि सहित दर्जनों संभ्रांत नागरिकों ने माल्यार्पण कर सरदार पटेल को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। मौके पर राजेंद्र पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने 580 रियासतों को जोड़ने में अतुलनीय भूमिका निभाई थी। वे लोकतंत्र के सजक प्रहरी थे। राजेंद्र पासवान ने कहा कि सरदार पटेल के नाम से वे लोकप्रिय थे। एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में देश का चहुंमुखी विकास का रास्ता दिखाया था। आज के नेताओं को पटेल जी के सपनों को साकार करने की दिशा में सार्थक पहल करने की जरूरत है। सासाराम मुख्यालय के कारहगर मोड पर स्थापित पटेल जी के मूर्ति पर बोस फाउंडेशन ने कार्यक्रम शुरुआत उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण से की गई।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button