ठेकेदार, सचिव, वार्ड मिलकर डकार गए नल जल योजना की राशि 5 में से अब तक तीन हुए गिरफ्तार दो के लिए पुलिस छापेमारी जे टी न्यूज

ठेकेदार, सचिव, वार्ड मिलकर डकार गए नल जल योजना की राशि

5 में से अब तक तीन हुए गिरफ्तार दो के लिए पुलिस छापेमारी
जे टी न्यूज

करगहर (रोहतास) स्थानीय ग्राम पंचायत करगहर में नल जल योजना की राशि गबन करने का मामला प्रकाश में आया है। वही नल जल योजना की राशि गबन करने के मामले में स्थानीय करगहर पुलिस शुक्रवार के दिन थाना कांड संख्या 72/2020 धारा 406, 409, 120 बी के अभियुक्त विद्यावती देवी पति राकेश प्रसाद ग्राम पोस्ट थाना करगहर जिला रोहतास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया। ज्ञात हो कि पहले भी नल जल योजना की राशि डकारने वाले दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वही कुल मिलाकर नल जल राशि घोटाले में पांच लोग शामिल हैं। जिसमें से तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला दी। बाकी बचे दो लोगों के लिए पुलिस द्वारा छापामारी अभियान जारी है। इन सभी लोगों के द्वारा नल जल योजना की राशि धरातल पर नहीं उतरा बल्कि अपनी अपनी जेब लाल पीला कर लिए। मामले की जानकारी करगहर थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने दी।

Related Articles

Back to top button