रबी की बुआई के बीच बेगूसराय में खाद संकट, कालाबाजारी का आरोप संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला कृषि पदाधिकारी और खाद माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप पर्याप्त खाद आपूर्ति और दोषियों पर कार्रवाई की मांग जे टी न्यूज, बेगूसराय : रबी फसलों की बुआई के मौसम में बेगूसराय जिले के किसान खाद की किल्लत से परेशान हैं। संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार ने जिले में खाद संकट के लिए कालाबाजारी और कथित प्रशासनिक मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराया है। मोर्चा का आरोप है कि मार्च से अक्टूबर के बीच जिले में पहुंची खाद का बड़ा हिस्सा कालाबाजारी के जरिए दूसरे क्षेत्रों, यहां तक कि नेपाल भेज दिया गया। मोर्चा के नेताओं ने जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) पर खाद माफिया को संरक्षण देने और थोक व्यापारियों को कालाबाजारी की खुली छूट देने का आरोप लगाया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेघड़ा के एक थोक व्यापारी द्वारा खाद की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जांच संयुक्त निदेशक (शस्य), मुंगेर प्रमंडल ने की थी। मोर्चा का दावा है कि 59 पृष्ठों की जांच रिपोर्ट में जिला कृषि पदाधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। मोर्चा ने खाद की कीमतों में कथित अनियमितता का मुद्दा भी उठाया है। उसके अनुसार, निर्धारित दरों पर उपलब्ध होने वाली यूरिया और डीएपी किसानों को काफी अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ रही है। विज्ञप्ति में यूरिया की निर्धारित कीमत 266 रुपये प्रति बैग के स्थान पर 350 से 400 रुपये तथा डीएपी की 1,350 रुपये के बजाय 1,900 रुपये प्रति बैग तक वसूले जाने का आरोप लगाया गया है। मोर्चा का कहना है कि थोक विक्रेताओं और खुदरा दुकानदारों के बीच कीमतों के अंतर तथा परिवहन खर्च का बोझ भी किसानों पर पड़ रहा है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संज्ञान में खाद संकट होने के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार से खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं कारोबारियों पर कार्रवाई करने तथा रबी की बुआई के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अशोक प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, संतोष ईश्वर, मनोज कुमार, गणेश चौधरी, अशोक कुमार सिंह, रामनरेश महतो, राम चरित्र महतो और नवीन कुमार ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला कृषि पदाधिकारी और खाद माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप पर्याप्त खाद आपूर्ति और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
रबी की बुआई के बीच बेगूसराय में खाद संकट, कालाबाजारी का आरोप
संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला कृषि पदाधिकारी और खाद माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप
पर्याप्त खाद आपूर्ति और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

जे टी न्यूज,
बेगूसराय : रबी फसलों की बुआई के मौसम में बेगूसराय जिले के किसान खाद की किल्लत से परेशान हैं। संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार ने जिले में खाद संकट के लिए कालाबाजारी और कथित प्रशासनिक मिलीभगत को जिम्मेदार ठहराया है। मोर्चा का आरोप है कि मार्च से अक्टूबर के बीच जिले में पहुंची खाद का बड़ा हिस्सा कालाबाजारी के जरिए दूसरे क्षेत्रों, यहां तक कि नेपाल भेज दिया गया।
मोर्चा के नेताओं ने जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) पर खाद माफिया को संरक्षण देने और थोक व्यापारियों को कालाबाजारी की खुली छूट देने का आरोप लगाया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेघड़ा के एक थोक व्यापारी द्वारा खाद की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जांच संयुक्त निदेशक (शस्य), मुंगेर प्रमंडल ने की थी। मोर्चा का दावा है कि 59 पृष्ठों की जांच रिपोर्ट में जिला कृषि पदाधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
मोर्चा ने खाद की कीमतों में कथित अनियमितता का मुद्दा भी उठाया है। उसके अनुसार, निर्धारित दरों पर उपलब्ध होने वाली यूरिया और डीएपी किसानों को काफी अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ रही है। विज्ञप्ति में यूरिया की निर्धारित कीमत 266 रुपये प्रति बैग के स्थान पर 350 से 400 रुपये तथा डीएपी की 1,350 रुपये के बजाय 1,900 रुपये प्रति बैग तक वसूले जाने का आरोप लगाया गया है। मोर्चा का कहना है कि थोक विक्रेताओं और खुदरा दुकानदारों के बीच कीमतों के अंतर तथा परिवहन खर्च का बोझ भी किसानों पर पड़ रहा है।
किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संज्ञान में खाद संकट होने के बावजूद किसानों को राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार से खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं कारोबारियों पर कार्रवाई करने तथा रबी की बुआई के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता अशोक प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार, संतोष ईश्वर, मनोज कुमार, गणेश चौधरी, अशोक कुमार सिंह, रामनरेश महतो, राम चरित्र महतो और नवीन कुमार ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।