पेंशनर समाज के वार्षिकोत्सव में सम्मानित किये गये वरिष्ट पेंशनर।


रविशंकर सिंह

जेटी न्यूज/
मंसूरचक(बेगूसराय),स्व.बोढ़न सिंह स्मृति सभागार मंसूरचक में वार्षिकोत्सव सह पेंशनर दिवस समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अशर्फी झा तथा संचालन उच्च विद्यालय बनवारीपुर से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामसेवक महतों ने किया।कार्यक्रम का विधिवत उद्धाटन संघ के सचिव रामबहादुर महतों,अनुमंडल अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद,संस्कृत के विख्याता पंडित रामचन्द्र झा ने सम्मलित रूप से मंगलाचरण के साथ किया।समारोह में 80 वर्ष से ऊपर के पेंशनभोगियों को पेंशनर समाज के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह भरोसा ने फूल का माला चादर देकर सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए  प्रख्यात कवि डां शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं बल्कि जन्म सिद्ध अधिकार हैं।उन्होंने कहा संगठन को सींचने में बहुत बड़ी त्याग और मेहनत करनी पड़ी हैं।संगठन में कोई एक ब्यक्ति महान नहीं होता बल्कि जनसमूह का संगठन की ताकत ही सर्वोपरि होता हैं।समारोह को रामचन्द्र महतों,रामजन्म सिंह,प्रेमचंद ईश्वर,माया देवी आदि ने संबोधित किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक अनल रूनेश ने किया।

Related Articles

Back to top button