छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, विधायक मुर्शिद आलम ने दिए सुझाव
छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, विधायक मुर्शिद आलम ने दिए सुझाव

जे टी न्यूज, अररिया: लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक मो. मुर्शिद आलम, जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, आशीष पटेल एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में डीएम ने कहा कि छठ आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का महापर्व है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को जिले के छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, पेयजल, सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
संवेदनशील घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने, गोताखोरों की तैनाती करने और सभी तैयारियां समय से पूरी करने को कहा गया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी घाटों की व्यवस्था और पर्व के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव दिए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन एवं जिला लोक शिकायत निवारण के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
