खलिहान में रखे 10 बीघा का फसल जलकर हुआ राख

खलिहान में रखे 10 बीघा का फसल जलकर हुआ राख

ग्रामीणों के होश उड़े

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड करगहर के ग्राम सिरसिया इटवांडिह खलिहान में रखें 10 बीघा धान का फसल जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में सिरसिया निवासी राम इकबाल तिवारी,शिव शंकर चौधरी,विजेंद्र चौहान,लक्ष्मण पासवान,वीरेंद्र पासवान आदि लोगों ने अपनी अपनी आपबीती सुनाई। धान खेत मालिक राम इकबाल तिवारी ने बताए कि मेरा सोनाचुर दो बीघा, शिव शंकर चौधरी कतरनी धान दो बीघा, विजेंद्र चौहान एक बीघा कतरनी,लक्ष्मण पासवान एक बीघा कतरनी,वीरेंद्र पासवान सवा बीघा कतरनी खलिहान में रखे धान की बोझे को अज्ञात लोगों ने गुरुवार की रात जला दिया। मामला का उजागर तब हुआ जब सुबह ग्रामीण लोग इटवाडिह फिल्ड में टहलने गए। देखा की फसल जलकर राख हो गया। तब धान रखे किसानों को फोन से सूचना दी गई। सभी किसान घटनास्थल पर गए तो देखा की फसल बुरी तरह से जलकर राख हो गया है। धू-धू कर जलते देख किसानों के होश उड़ गए। लोगों ने करगहर थाना व अंचलाधिकारी के पास जले फसल की मुआवजा लेने हेतु आवेदन के माध्यम से गुहार लगाया है। वही शिव शंकर चौधरी की पत्नी विंध्यवासिनी देवी ने बताई कि परिवार को भरण पोषण करने के लिए समूह जीविका महिला संगठन सिरसिया से 50000 रुपए की राशि से दो बीघा खेत मालगुजारी लेकर धान की खेती की थी। इसी खेती के बदौलत परिवार में 10 सदस्यों का भोजन चलता है।फसल जलने की घटना सुन व देखकर मेरी आंखें रोते-रोते पत्थरा गई है। अब क्या करूं परिवार का भरण पोषण कैसे होगा समझ में नहीं आता है। थाने को आवेदन मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच पुलिस मामले को बारीकी से जांच में लग गई है। मौके पर उपस्थित राम इकबाल तिवारी शिव शंकर चौधरी विजेंद्र चौहान लक्ष्मण पासवान वीरेंद्र पासवान के साथ अन्य ग्रामीण लोग मौजूद रहें।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button