राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच हुई भाषण प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच हुई भाषण प्रतियोगिता आयोजित

जे टी न्यूज़, पटना: राजकीयकृत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दादरमंडी, गुलजारबाग, पटना में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के द्वारा किया गया। भाषण का विषय – ‘ऊर्जा संरक्षण में हमारी भूमिका’ था। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय रमना एवं प्रेस मध्य विद्यालय गुलजारबाग के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

छात्र-छात्राओं को श्री गुप्ता ने वर्ग -3 की ई.वी.एस. की पाठ्यपुस्तक पर्यावरण और हम के अध्याय – 9 के पाठ ‘खाएंगे – पकाएंगे’ एवं वर्ग – 5 की ई.वी.एस. की ही पाठ्यपुस्तक पर्यावरण और हम के अध्याय – 14 के पाठ ‘सूरज एक काम अनेक’ से राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस को जोड़ते हुए बताया कि यह दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना है। ऊर्जा संरक्षण का अर्थ है – ऊर्जा का कुशल उपयोग को बढ़ावा देना। इसमें हम छात्र-छात्राओं की भूमिका काफी बढ़ जाती है। हम लोग अपने घर, अपने पड़ोस में ऊर्जा संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्य कर सकते हैं। बिजली बचत काफी जरूरी है। दिन में पोल पर जल रहे बल्ब को हमें बंद कर देना चाहिए। सौर ऊर्जा का उपयोग कर हम ईंधन को बचा सकते हैं। ऊर्जा का संरक्षण कर सकते हैं।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बब्बी कुमार, द्वितीय स्थान सिमरन कुमारी एवं मुस्कान सिन्हा तथा तृतीय स्थान आयुष कुमार एवं स्वर्णजित कुमार को प्राप्त हुआ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पांजलि सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button