शासन करने को नही, मोदी को हटाने के लिए बना इंडिया गठबंधन: कृपानाथ पाठक

शासन करने को नही, मोदी को हटाने के लिए बना इंडिया गठबंधन: कृपानाथ पाठक

जे टी न्यूज,खजौली : हमारी लड़ाई देश पर राज करने के लिए नही है, केवल मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए इण्डिया गठबंधन बना है। जात धर्म व मजहब की लड़ाई नहीं, यह देश की जमुरियत बचाने की लडाई है। मोदी सरकार देश की इतिहास व संविधान को बदलना चाहती है। देश की जमुरियत व भाईचारा को बचा कर रखने के लिए देश की जनता को जागरूक करने की जरूरत है

ताकि देश को बचाया जा सके। उक्त बातें गुरूवार को खजौली स्थित कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव के आवास पर प्रेस को संबोधित करते हुए काॅग्रेस के वरीय नेता व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि आजादी के लड़ाई में यह दल का नामोनिशान तक नहीं था। आज देश की जनता को लाॅलीपाॅप दिखाकर दिगभ्रमित कर रही है। देश की जनता, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी का दंश झेल रही है, इसकी हालात सुधारने के प्रति सरकार सजग नहीं है।

एक तरफ सरकार देश को बेचने का काम कर रही है, दूसरी तरफ संविधान व देश के ऐतिहासिक नामों को बदलने में जुटी है। जो काफी निदंनीय है। मोदी सरकार की इस हड़कत को देश की जनता बर्दास्त नहीं करेगी। इन तमाम बातों की चर्चा आम लोगों के साथ करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि देश की जनता मोदी सरकार की असलियत से वाकिब हो सके। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश डेलिगेट सदस्य नवेंद्र झा, प्रदेश डेलिगेट सदस्य मीणा देवी कुशवाहा जयनगर काॅग्रेस के प्रखंड कार्यकारणी अध्यक्ष नित्यानंद झा, झंझारपुर लोक सभा प्रभारी अनुरंजन सिंह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र यादव, वरीय कांग्रेसी विशेश्वर झा, सुशील झा, नवल झा, सुनील राउत, अनील झा, बालेश्वर पासवान, वीरेंद्र झा, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button