विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गणितज्ञ रामानुजन गहन योगदान 

विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गणितज्ञ रामानुजन गहन योगदान 

जे टी न्यूज, मधुबनी(विष्णुदेव सिंह यादव) : जवाहर नवोदय विद्यालय रांटी स्थित राष्ट्रीय गणित दिवस एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जयंती अवसर पर समारोह पूर्वक मनाया गया। यह जानकारी ई सी पी कृष्णकांत ने दी हैं। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य सतीश चंद्र झा एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन डॉ जे एस पी यादव के निर्देशन में आयोजित की गई।

 

शिक्षक एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री झा ने कहा कि ज्यादातर विद्यार्थियों को जिस विषय से डर लगता था, उस विषय से ही रामानानुन प्रेम करते थे। उन्हें गणित का जादूगर भी कहा जाता था। उन्होंने गणित में कई उपलब्धियां हासिल भी की थीं। 12 साल की उम्र में में त्रिकोणमिति में महारत महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को बचपन से ही गणित में रुचि थी जिसकी वजह से उन्होंने महज 12 साल की उम्र में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी। उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एस. एल. लोनी की विश्व प्रसिद्ध त्रिकोणमिति पर लिखित पुस्तक का अध्ययन कर लिया और मैथमेटिकल थ्योरी बनाई थी। वहीं डॉ जे एस पी यादव ने कहा कि इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान दिए।

इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए वरन भारत को अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया। कुंभकोणम के सरकारी कला महाविद्यालय में छात्रवृत्ति हासिल की। इस अवसर पर एम के पांडेय, एस के झा, ए के झा, ए के सिंह, एस एफ अहमद, , रोहित कुमार एवं कृष्णकान्त ने भी महान गणितज्ञ के जीवन पर अपने अपने विचार प्रकट किए।

Related Articles

Back to top button