देसी कट्टा व गोली के साथ थाना धयक्ष ने किया एक को गिरफ्तार

 

देसी कट्टा व गोली के साथ थाना धयक्ष ने किया एक को गिरफ्तार

 

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला अंतर्गत करगहर प्रखंड के ग्राम पथलपुरा से पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। तू डाल-डाल मैं पात-पात लोकोक्तियां को सिद्ध करते हुए पुलिस ने एक गोली व एक देसी कट्टा के साथ पथलपुरा निवासी शंभू कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

भनक मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी शुरू कर दी जो मौके से एक गोली व एक देसी कट्टा के साथ अभियुक्त पकड़ा गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताएं कि पकड़े गए गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शंभू कुमार उम्र 25 वर्ष पिता सुरेश राम ग्राम पथलपुरा थाना करगहर जिला रोहतास है।

प्राथमिकी संख्या 494/23 धारा 25 (1-b) के तहत विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय भेजा गया। मामले की जानकारी करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार ने दी।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button