हुस्न के जाल में फंसा कर रचाती है शादी, पूर्णिया की एक महिला9431406262

फिर करती है अपने पति को ब्लैकमेल,

 

जाने आखिर कौन है यह ठग महिला.

झंझट टाइम्स की
तपतिष करती ये रिपोर्ट..

जेटीन्यूज़
अमित कुमार सिंह
पूर्णिया:

अपने हुस्न के जाल में लड़कों को फँसाकर शादी कर लेती है और कुछ ही दिनों बाद ब्लैकमेल कर रूपये भी ऐठने लगती है।ताजा मामला आया है पूर्णियां से जहाँ शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र का है जहां के रहने वाले मृत्युंजय कुमार ने विगत तीन माह पूर्व साक्षी कुमारी से हिंदू रिती रिवाज से मां पूरव देवी मंदिर में शादी की थी। जहां शादी करते समय दोनों ने एक दूसरे को सात जन्मो तक साथ निभाने का वादा किया था। वही साक्षी कुमारी ने 3 माह के बाद ही अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया।

हुस्न के शिकार हुए मृत्युंजय कुमार ने कहा कि उसकी पत्नी साक्षी कुमारी के द्वारा शादी के कुछ माह पूर्व से ही डोरी एक्ट दहेज प्रताड़ना का केस कर देने की धमकी दी जा रही थी। केस ना करने को लेकर अपने पति मृत्युंजय से 30 लाख रूपये की मांग की जा रही थी। जब इसका मृत्युंजय ने विरोध किया तो अंततः साक्षी ने स्थानीय थाना में जाकर दहेज प्रताड़ना का केस मृत्युंजय एवं उसकी मां बहन पर कर दिया।

बताया कि मृत्युंजय के पिता अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने अपने पत्नी, बेटे – बेटी को न्याय दिलाने के लिए एवं घटना को लेकर काउंटर केस करना चाह रहे हैं परन्तु स्थानीय थाना के द्वारा कोई सकारात्मक सहयोग नहीं मिल रहा है।

जिसको लेकर उन्होंने शनिवार को पूर्णिया पुलिस अधीक्षक,  पुलिस महानिरीक्षक को आवेदन सौंप न्याय की गुहार लगाई है। वही मृत्युंजय कुमार के पास साक्षी के पूर्व विवाह के कई दस्तावेज वीडियो तस्वीर मौजूद है जिससे यह स्पष्ट हो रहा है पूर्व में भी महिला के द्वारा विवाह किया गया था।

एवं वर्तमान में महिला पर कोलकाता के उसके पति हेमंत वर्मा ने ठगी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है  जो कि पूर्णिया न्यायालय में वर्तमान में चल रहा है। वहीं पूर्व में दिल्ली के भी एक लड़के अभिषेक कुमार से साक्षी की शादी हुई थी। जिस पर साक्षी ने 498 A का मुकदमा दर्ज कर मोटी रुपैया की मांग की थी तब जाकर उसके पति अभिषेक कुमार ने रुपए दिया और आपसी सुलह कर केस खत्म करवाया एवं दिल्ली वाले प्रथम पति अभिषेक से 8 वर्ष का पुत्र भी प्राप्त है।

इधर साक्षी ने भी खजांची सहायक थाना को आवेदन देकर दहेज़ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 5 लाख रुपये और चार चक्का गाड़ी लाने का आरोप लगाया है।
बहरहाल मामला क्या है यह तो जाँच का विषय है।इस मामले को त्वरित कार्यवाही कर पुलिस को निबटारा करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button