दलादली में झारखंड राज्य किसान सभा का राज्यस्तरीय कन्वेंशन संपन्न

दलादली में झारखंड राज्य किसान सभा का राज्यस्तरीय कन्वेंशन संपन्न

26 नवंबर से किसान मुद्दों पर बड़े आन्दोलन का आव्हान

जे टी न्यूज, झारखंड: झारखंड राज्य किसान सभा का राज्यस्तरीय कन्वेंशन शहीद सुभाष मुंडा हाल दलादली में असिम सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने कहा झारखंड सहित देशभर में अन्नदाता किसानों के खिलाफ किसान विरोधी बीज और बिजली विधेयक,भारत – व्यापार समझौता,4 लेबर कोड , भारतीय किसानों के लिए मौत की घंटी है, आज़ाद भारत में मोदी सरकार सबसे ज्यादा किसान – मजदूर विरोधी सरकार है,26 नवंबर को एम् एस पी सहित किसान मुद्दों पर देशव्यापी बड़े आन्दोलन का आगाज़ होगा

झारखंड का रिपोर्ट झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने करते हुए कहा झारखंड में 40 प्रतिशत से ज्यादा खनिज संपदा रहने के वावजूद सबसे ज्यादा गरीबी, भूखमरी, विस्थापन, पलायन, बेरोजगारी, जबरन जमीन अधिग्रहण व्याप्त है इस मुद्दे पर 27 सितंबर को राज्यस्तरीय महिला किसान कन्वेंशन दूमका में,30 सितंबर को भूमि कन्वेंशन रांची में, यूरिया, डीएपी, किटनाशक पर मनमानी लूट, हाथियों के आतंक, आनलाईन जमीन गड़बड़ी,वन पट्टा,चार जिलों गढ़वा,पलामू, चतरा, गोड्डा जिला को सुखाड़ क्षेत्र करने सहित किसान मुद्दों पर 5 से 25 सितम्बर तक प्रखंड कार्यालय का घेराव करने ,हर गांवों में किसान पंचायत कर किसान कमिटी बनाने, घर घर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। राज्यस्तरीय कन्वेंशन को असीम सरकार, एहतेशाम अहमद,मदुवा कच्छप, सुरजीत सिन्हा, प्रफुल्ल लिंडा,शंकर उरांव, प्रदीप गुड़िया, अशोक शाह,ललित मुंडा,राजू मुंडा, उमेश महतो, गोपाल महतो, सनातन देहरी,लगी सौरेन, रबीन्द्र उरांव,विनय महतो,दशरथ मंडल, रीता स्वासी, मंगल सिंह मुंडा, बिसम्बर महतो,जेसरूलाल मुंडा,आऐता मुंडा, पाबूराम मुंडा , सुखदेव महतो,आदि ने बहस में हिस्सा लिया।
तत्पश्चात अखिल भारतीय किसान राष्ट्रीय सम्मेलन 15 से 15 नवंबर नालगुडा, तेलंगाना के लिए सुफल महतो,असीम सरकार, सुरजीत सिन्हा, एहतेशाम अहमद,गोपिन सोरेन,लखी सोरेन, अशोक शाह, मदुवा कच्छप, शंकर उरांव, स्वपन महतो,आयता उरांव, मिला उराव, रतन महतो,रीता स्वासी, उमेश महतो,सनातन देहरी,राजू मुंडा राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि तथा प्रफुल्ल लिंडा, जयपाल सिंह मुंडा वैकल्पिक प्रतिनिधि चुने गए।

Related Articles

Back to top button