जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर द्वारा श्रीमान समीर कुमार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर एवं श्री मनोज कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के मार्गदर्शन में पोदार इंटरनेशनल स्कूल समस्तीपुर में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने किया।कार्यक्रम में POSH अधिनियम 2013 के प्रावधानों, महिलाओं के अधिकार, शिकायत प्रक्रिया एवं आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका की जानकारी दी गई।अमित कुमार वर्मा, सचिव, आशा सेवा संस्थान सह सदस्य, स्थानीय समिति POSH, (महिला एवं बाल विकास निगम), समस्तीपुर ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक महिला को अपने कानूनी अधिकारों और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए।”
विद्यालय के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने कहा कि सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराना संस्था की प्राथमिकता है। पैनल अधिवक्ता कुमारी निर्मला राय ने POSH एक्ट के कानूनी प्रावधानों एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी।मौके पर पप्पू यादव, टीम लीड जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र समस्तीपुर,रवि उपाध्याय, एडमिन ऑफिसर,पीयूष मिश्रा सहायक एडमिन ऑफिसर, मुरारी,एच ओ डी म्यूजिक, दीप्ति कुमारी पीएलवी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों के कानूनी प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने किया।

Related Articles

Back to top button