मुख्तियारपुर सलखनी पंचायत में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कई पीड़ित परिवार को चेक प्रदान किया

मुख्तियारपुर सलखनी पंचायत में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कई पीड़ित परिवार को चेक प्रदान किया
जे टी न्यूज़

समस्तीपुर : जिले के दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के मुख्तियार पुर सलखनी पंचायत में बीते कुछ दिन पहले वार्ड 11 और 16 में अगलगी की घटना हुई थी। एवं वार्ड 2 निवासी संजीत कुमार के पुत्र की मृत्यु पोखर में डूबने से हुई थी। वही इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता पहुंचे। वही दोनों अगलगी पीड़ित परिवार दूसरा किस्त को आठ हजार का चेक। एवं संजीत कुमार को चार लाख का चेक प्रदान किया। इस मौके पर सीओ राजीव रंजन, अशोक सिंह, जाबिर हुसैन,अमरकांत कुशवाहा, सोनेलाल सिंह, केशव कुमार सहित आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button