आगामी चार पांच दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में शुष्क रहेगा मौसम जेटी न्यूज/ पूसा (समस्तीपुर)

आगामी चार पांच दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में शुष्क रहेगा मौसम
जेटी न्यूज/ पूसा (समस्तीपुर)

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 14से18 दिसंबर के बीच उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकतें हैं।इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में मध्यम से घने कुहासा छा सकता है।दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।पछिया हवा तथा गिरती तापमान के कारण पूर्वानुमानित अवधि में ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में पछिया हवा चलने का अनुमान है। औसतन 6-8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आद्रता सुबह 70से80 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।उक्त जानकारी डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के वरीय वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी ( कृषि मौसम) डा अब्दुल सत्तार ने दी है।

Related Articles

Back to top button