कलश स्थापना के साथ शारदीय दुर्गा पूजा का हुआ शुरूआत।

*जे०टी०न्यूज:-*

केसरिया/पू०च०

शक्ति संचय का महापर्व शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच कलशस्थाना किया गया। आदर्श नगर, पुरानी बजार, नयाबजार, प्रखण्ड परिसर, राज माता मंदिर, थाना चौक  चौक स्थित मां महामाया स्थान  मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा स्थल पर वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच कलश स्थापना किया गया। महामाया  मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरिकिशोर सिंह, विनोद सिंह, लाल पाठक  लालकिशोर साह  सहित काफी संख्या में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। इस मौके पर विधिवत पूजा पाठ के साथ ही ध्वजारोहण किया गया। मठीया, कढान, बैरिया, ताजपुर पटखौलिया, ढेकहाँ, बिजधरी  सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पूजा स्थलो पर वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच कलश स्थापना किया गया।पंडित संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी पुजा स्थलों पर दुर्गा सप्तशती पाठ किया जा रहा है,बौद्ध स्तुप परिसर में राज मात देवी मंदिर में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की आ रहे हैं आदर्श नगर दुर्गा पुजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस मंडप में पिछले 42 वर्षों से पुजा हो रही है मगर पहली बार प्रतिमा का निर्माण नहीं हुआ है फिर भी प्रसासन का निर्देश का पालन किया जा रहा है

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button