डरो मत, बाल विवाह करो मत- मन्टू कुमार

डरो मत, बाल विवाह करो मत- मन्टू कुमार
प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा चलाए जा रहे हैं बाल विवाह मुक्त भारत, सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत के तहत महाराजगंज, अंम्बेदकर नगर बस्ती में कैंडल जलाकर लोगों को बाल विवाह न करने के लिए जागरूक किया गया। इस बाबत सक्सेस साइंस फॉर सोसाइटी के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी कुमार एवं बाल कल्याण समिति, मधुबनी के सदस्य मन्टू कुमार ने बताया कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर भारत माता के चेहरे पर लगे गहरे धब्बे बाल विवाह को मिटाना है। इसके लिए आज अभियान चलाकर देश में बाल विवाह रोकथाम करने की पहल की गई।

बाल कल्याण समिति के सदस्य मन्टू कुमार ने बताया कि बाल विवाह का मूलाधार लौंगिक असमानता यानी लैंगिक आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव हैं। बच्चों का यौन शोषण, बाल तस्करी, बाल श्रम और बच्चे के स्वास्थ्य को खतरा पहुंचाया जाता रहा है। इसके कारण लड़कियों के उन अधिकारों का हनन होता है, जो उन्हें एक सम्मानजनक जिंदगी जीने के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि डरो मत, बाल विवाह करो मत अभियान के तहत जिले भर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा इस कुरीतियों को मिटाने को लेकर शाम को कैंडल जलाकर बाल विवाह मुक्त भारत करने को लेकर जागरूकता फैलाई गई।

 

Related Articles

Back to top button