बबलू विश्वास के निधन पर महापौर विभा कुमारी और पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने जताया शोक
बबलू विश्वास के निधन पर महापौर विभा कुमारी और पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने जताया शोक

जे टी न्यूज, पूर्णिया: डगरूआ प्रखंड के कोचैली निवासी व्यवसायी विनय कुमार उर्फ बबलू विश्वास के कप्तान पुल पर वाहन सहित गिरने से हुए असामयिक निधन पर महापौर विभा कुमारी एवं पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
घटना की सूचना मिलते ही महापौर देर रात राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचीं और घटना की जानकारी लेने के साथ शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि बबलू विश्वास का असामयिक निधन परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
वहीं, जितेंद्र यादव ने कहा कि बबलू विश्वास उनके भाई समान मित्र थे। उनका अचानक चले जाना व्यक्तिगत रूप से बेहद पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। दोनों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।