संगठन के विस्तार से लेकर समाजसेवा तक डॉ. आरके सिन्हा का योगदान अविस्मरणीय : कुंदन पौद्दार
संगठन के विस्तार से लेकर समाजसेवा तक डॉ. आरके सिन्हा का योगदान अविस्मरणीय : कुंदन पौद्दार
पूर्व राज्यसभा सांसद के निधन पर जिला भाजपा प्रवक्ता ने जताया शोक, कहा- अंतिम सांस तक संगठन और समाज के प्रति समर्पित रहे

जे टी न्यूज, अररिया: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आरके सिन्हा के निधन पर जिला भाजपा प्रवक्ता कुंदन पौद्दार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिन्हा का जीवन संगठनात्मक समर्पण, उद्यमशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है।
कुंदन पौद्दार ने कहा कि भाजपा के स्थापना काल से ही संगठन को मजबूत बनाने और उसके विस्तार में डॉ. सिन्हा की भूमिका सदैव याद रखी जाएगी। SIS को पटना से वैश्विक पहचान दिलाने के साथ सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करना उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल है।
उन्होंने कहा कि चित्रांश समाज के मार्गदर्शक के रूप में डॉ. सिन्हा हमेशा समाज के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे। उनकी सरलता, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संबंध उन्हें विशिष्ट बनाते थे। उनका निधन राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
कुंदन पौद्दार ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

